फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth get fire shot misteriously

संदिग्ध परिस्थिति युवक के कंधा में लगी गोली

Fri, 25 Mar 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
youth get fire shot misteriously
इलाहबांस। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी बृहस्पतिवार की देर शाम एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मधुपुरी में बृहस्पतिवार की रात अंकुर (25) गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। युवक के कंधा के पास गोली लगी थी। युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी इसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। देर रात कुछ संदिग्धों से पुलिस द्वारा पूछताछ भी की गई। लेकिन कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया कि युवक को गोली लगने के प्रकरण में पुलिस जांच कर रही है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेल से जमानत पर आया है अंकुर
मिली जानकारी के अनुसार 29 जून 2020 को गांव निवासी सौरभ मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के छोटे भाई ने प्रदीप परमार, भोले परमार, रोबिन परमार, अंकुर परमार और सर्वेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका था। कुछ महीने पूर्व प्रदीप, सर्वेश, भोले और अंकुर जमानत पर बाहर आए हैं। ऐसे में पुलिस घटना को संदेह के नजरिए से भी देख रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। जो दोषी होगा उसे सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed