फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies of electrocution while unloading bricks at his brother's in-laws' house.

Agra News: भाई की ससुराल में ईंट उतारते समय करंट से युवक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution while unloading bricks at his brother's in-laws' house.
फोटो 1 खेरागढ़,विद्युत करंट से मज़दूर युवक की मौतफाइल फोटो मृतक पंकजपरिजन द्वारा उपलब्ध
खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव महमदगढ़ में शनिवार शाम बड़े भाई की ससुराल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें उतारने के दौरान एक 22 वर्षीय युवक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पंकज (22) पुत्र फूल सिंह निवासी गांव फूलपुरा, थाना सैंपऊ धौलपुर अपने बड़े भाई राजेश की ससुराल गांव महमदगढ़ में तसीमो, सैंपऊ स्थित एक भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरकर लाया था। ईंट उतारने के दौरान ट्रैक्टर से नीचे उतरते समय उसका सिर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया। करंट लगने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीण उसे सीएचसी खेरागढ़ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed