फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies due to electric shock

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 03 Sep 2021 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock
खंदौली। क्षेत्र के गांव तानघड़ी में बुधवार की शाम स्टेवॉयर में आ रहे करंट से उसकी चपेट में आने से हरेंद्र (19) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हादसे के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि हरेंद्र पुत्र देवी सिंह बुधवार की शाम बाजरे की फसल से घुमंतू पशुओं को भगा रहा था। उसकी खेत में लगे स्टेवॉयर में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में आने से हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। हादसे से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने हादसे के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही बताया है।
विज्ञापन

तार जोड़ने के लिए सुविधाशुल्क मांगने का आरोप
लोगों ने बताया कि बुधवार को दिन में 11 बजे से हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था, जिसे कई बार शिकायत करने पर शाम को ठीक करने दो संविदाकर्मी आए। आरोप है कि वे भी तार जोड़ने के लिए 200 रुपये मांग रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली कर्मचारी तार को जोड़ जाते तो हरेंद्र की जान न जाती। लोगों ने मामले की जांच और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed