{"_id":"619e3c9f4335ac7bff3c0938","slug":"youth-dies-after-e-rickshaw-overturns-kasganj-news-agr515658152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के बिलराम में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटने से सब्जी बेचने जा रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक पप्पू (40) पुत्र राम प्रसाद निवासी मोहल्ला कछियान बिलराम सुबह के समय ई रिक्शा से बैगन बेचने के लिए सब्जी मंडी जा रहा था। वह ई-रिक्शा स्वयं चला रहा था। अचानक बिलराम चुंगी के निकट ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे वह दब गया। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
लोगों ने ई-रिक्शा को उठवाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। उसका शव देखकर चीत्कार मच गया। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि वह स्वयं रिक्शा चलाकर ले जा रहा था। अचानक उसका रिक्शा पलट गया। शव का पंचानामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। युवक पप्पू के तीन बेटे है। उसकी मौत के बाद तीनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है। उसकी पत्नी रामश्री का रो रोकर बुरा हाल है। उसके सामने अब अपने तीनों बेटों की परवरिश की चिंता है।