फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies after being hit by truck on Yamuna Bridge

यमुना ब्रिज पर ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 29 Nov 2021 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by truck on Yamuna Bridge
आगरा। यमुना ब्रिज स्थित आरपीएफ थाने के पास पैदल जा रहे मजदूर रिंकू (24) को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक लेकर चालक भाग गया। गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोती महल निवासी पूरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रिंकू रविवार सुबह नौ बजे घर से मजदूरी करने बेलनगंज जाने की कहकर निकला था। आरपीएफ थाने के पास एक ट्रक माल गोदाम से पुल की तरफ आ रहा था। ट्रक ने रिंकू को चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि नो एंट्री में ट्रक चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ट्रक हादसे के बाद गोदाम में घुस गया। लोगों ने जाम लगाकर हंगामा भी किया। ट्रक की भी तलाश की, लेकिन मिला नहीं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पूरन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता ने लिखा है कि ट्रकों का ठेकेदार चरनजीत है। उसने हादसे के बाद ट्रक सहित अन्य चालकों को भी भगा दिया। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा। हाथरस रोड पर ओपी कोल्ड स्टोरेज के सामने महानगर बस की टक्कर से मरे युवक की रविवार को शिनाख्त हो गई। वह खंदौली के गांव उस्मानपुर का रहने वाला सतवीर (42) था। ओपी कोल्ड स्टोरेज के सामने फैक्टरी में काम करता था।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि सतवीर 26 नवंबर को फैक्टरी आया था। शाम को सवा आठ बजे फैक्टरी से घर जाने के लिए निकला था। हाथरस रोड पर टेंपो का इंतजार कर रहा था। तभी रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सतवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शिनाख्त की। इस मामले में मृतक के भाई हरवीर ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed