फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth crushed to death by tractor in land dispute

Agra News: जमीन के विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या

Thu, 11 Jul 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth crushed to death by tractor in land dispute
कासगंज/सोरोंजी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौदा में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। इस दौरान एक युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घटना से गांव तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। गांव बरौदा में सिंहराज और हरिओम के परिवार के बीच गांव की एक जमीन को लेकर विवाद था। सिंहराज विवादित जमीन को पुश्तैनी बताते हुए जोतता आ रहा था। इस विवादित भूमि पर बुधवार की शाम हरिओम पक्ष ने जोताई कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। आरोप है कि इसी दौरान हरिओम पक्ष ने सिंह राज के पुत्र मानपाल की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। मारपीट की घटना में अमर सिंह, रुकमेश, रामभरोसे, विजेंद्र सिंह, रामनरेश सहित छह लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोरों कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर भोजराज अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सोरों के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इनमें से पांच घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। एहतियात के तौर पर गांव पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed