फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth committed suicide by hanging in Agra

Agra News: पत्नी की हत्या के गम में युवक ने लगा ली फांसी, पिता बोला- बच्चों को कर गया अनाथ

Thu, 10 Aug 2023 07:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Aug 2023 07:33 AM IST
सार

आगरा में पत्नी की हत्या के गम में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे घर में चीख पुकार मच गई। पिता ने कहा कि बहू की मौत के बाद बेटा अपने बच्चों का ध्यान रख रहा था। अब वह बच्चों को अनाथ कर गया।

विज्ञापन
Youth committed suicide by hanging in Agra
Agra News: मनीष कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोहिया नगर (बल्केश्वर) निवासी प्रेमलता उर्फ पिंकी (40) की बीती चार फरवरी को हत्या हुई थी। पुलिस ने पांच महीने बाद हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पत्नी की हत्या के बाद से पति मनीष कुमार (45) गम में डूबा था। उसने बुधवार को फंदे से झूलकर जान दे दी। दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। अधिकारियों का कहना है कि तनाव में आत्महत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन


मनीष के पिता हीरालाल ने बताया कि बहू पिंकी की हत्या के बाद से बेटा तनाव में था। बुधवार दोपहर को मनीष ने आत्महत्या कर ली। दोपहर में पता चला। इस पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मनीष ने आत्महत्या की है। वह पत्नी की मौत के बाद से गम था। तनाव में आकर ही यह कदम उठाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आंसू में बह गए आरमान: थाने पहुंची दुल्हन, बोली- 'पति किसी काम का नहीं, प्रेमी के साथ रहूंगी', पुलिस भी सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था पूरा मामला

पिंकी, एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्स थीं। बीती चार फरवरी को घर से निकली थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। पति मनीष ऑटो चलाता था। वह पत्नी की तलाश में लग गया। बेटी सृष्टि और बेटे रितिक भी मां को ढूंढ रहे थे। पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। कोर्ट के आदेश पर 10 मई को मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें शेर सिंह को आरोपी बनाया। बाद में अधिकारियों से शिकायत की। 


यह भी पढ़ेंः- रिटायर्ट अधिकारी के गेस्ट हाउस में गंदा काम: इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुए ग्रामीण

पुलिस ने कुछ महीने बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 15 जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। मुख्य आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर पिंकी का शव कालिंदी विहार में यमुना किनारे एक गड्ढे से बरामद किया। पिता हीरालाल का कहना है कि हत्याकांड में और भी लोग शामिल हैं। इनके बारे में पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed