फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   twelve boys and girls were caught in private guest house in Kasganj

रिटायर्ट अधिकारी के गेस्ट हाउस में गंदा काम: इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां, शर्म से पानी-पानी हुए ग्रामीण

Wed, 09 Aug 2023 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Aug 2023 05:05 PM IST
सार

कासगंज में निजी गेस्ट हाउस संचालक कमरा देकर गलत काम कराता था। भड़के ग्रामीणों ने गेस्ट हाउस घेरा। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर छापेमारी की तो 12 लड़के-लड़कियां पकड़े गए। 

विज्ञापन
twelve boys and girls were caught in private guest house in Kasganj
संचालक कराता था गलत काम: भड़के ग्रामीणों ने निजी गेस्ट हाउस घेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बुधवार की दोपहर एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में 12 लड़के-लड़कियां पकड़ी गईं। ग्रामीणों ने संचालक पर अनैतिक कार्य करवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा कि संचालक यहां आए दिन अनैतिक कार्य करवाता है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


बरेली रोड के गोरहा के समीप बने एक प्राइवेट गेस्ट हाउस में लड़के-लड़कियां अनैतिक कार्य के लिए पहुंचे। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो गेस्ट हाउस पर एकत्रित हो गए और हंगामा करने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेस्ट हाउस में जांच की। इस दौरान छह लड़के और छह लड़कियां गेस्ट हाउस से मिलीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बेटे की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, बोला- 'मैंने उसे मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सभी को थाने ले आई है। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यह गेस्ट हाउस एक रिटायर्ड अधिकारी का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है इस गेस्ट हाउस में आए दिन लड़के-लड़कियां अनैतिक कार्य के लिए पहुंचते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: सात घंटे की रिमांड पर दवा माफिया ने उगले राज, खंडहर से बरामद करवाईं लाखों की नकली दवाएं

बताया कि यह सिलसिला काफी समय से चल रहा है। इसका प्रभाव गांव के बच्चों पर पड़ रहा है। इसके चलते ग्रामीण विरोध पर उतरे। पुलिस ने पकड़े गए लड़के-लड़कियों के नाम नहीं खोले हैं। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया की पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed