फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth commits suicide by hanging due to dispute with wife

Agra News: पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 04 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging due to dispute with wife
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव बढौला में भाई दूज पर्व पर मायके जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसी बात को लेकर पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बढौला निवासी नरेंद्र (26) पुत्र भीष्म पाल ने रविवार की रात फंदे से लटक कर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र का पत्नी मौसमी से रविवार की सुबह भाई दूज पर्व पर मायके सहसवान बदायूं जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बात से नाराज होकर मौसमी गांव में अपनी मौसी यहां चली गई। नरेंद्र ने अपने पुत्र रवित को भेजकर उसे बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह शाम तक नहीं आई। लोगों के समझाने पर वह देर रात अपने घर पहुंची। इस पर नरेंद्र ने भूसा रखने वाले कमरे में रस्सी से गले में फंदे से लटक कर जान दे दी। सोमवार की सुबह उसका पिता भीष्म पाल कमरे से भूसा निकालने गए। कमरे में उसका शव फंदे पर लटक मिला। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौक पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फंदा लगाने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed