{"_id":"65564bcbcc003ea5850a4fa6","slug":"youth-becomes-victim-of-online-fraud-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7531-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार
Thu, 16 Nov 2023 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गांव रंपुरा निवासी युवक ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गया। शातिर ने उसके खाते से दो बार में 38 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नागेंद्र सिंह का खाता कस्बा कुसमरा स्थित बैंक शाखा में है। नागेंद्र ने पुलिस को बताया कि खाते की ट्रांजेक्शन आईडी बनाकर दो बार में तीन अक्तूबर को 20 हजार और 18 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी। तहरीर पर थाना किशनी पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
विज्ञापन