{"_id":"60e2ad810e0f7a34e4353d51","slug":"youth-beaten-to-death-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में गई जान: कासगंज में प्रेमी का शव लटका मिला तो प्रेमिका ने भी लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में गई जान: कासगंज में प्रेमी का शव लटका मिला तो प्रेमिका ने भी लगाया फंदा
Mon, 05 Jul 2021 12:28 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:28 PM IST
सार
युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए गए। युवक की हत्या का आरोप भी युवती के परिवार पर लग रहा है।
विज्ञापन
कासगंज में युवक की हत्या: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। वहीं इसकी सूचना जैसी ही प्रेमिका को मिली तो उसने भी पंखे पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे बचा लिया। इधर प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के परिवार के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव के सुशील (20) पुत्र अमर सिंह हुआ। रोजाना खेत पर सोने जाता था। रविवार की रात्रि 9 बजे वह घर से खाना खाकर खेत पर आ गया था। सुबह जब परिवार के लोग खेत पर पहुंचे तो सुशील को पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका हुआ देखा। सुशील के फंदे पर लटके होने की जानकारी गांव में लोगों को हो गई।
विज्ञापन
इसी बीच प्रेमिका को जब सुशील की मौत की जानकारी मिली तो उसने अपने घर में पंखे पर लटक कर जान देने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। गंभीर अवस्था में सोरों के चिकित्सालय से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। घटना की सूचनापर पुलिस अधिकारी और सोरों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
सुशील के पीठ पर थे निशान
सुशील की पीठ पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। सुशील के भाई केशव ने बताया कि उसकी प्रेमिका के पिता कांति, भाई गजेंद्र, रोहताश एवं चाचा मनीराम ने सुशील की हत्या करके शव पेड़ पर लटका दिया है। केशव ने चारों आरोपियों के नाम पुलिस अधिकारियों को दिए और थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एएसपी आदित्य वर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेमिका ने भी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। उसका उपचार चल रहा है। मृतक के भाई और परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है।