फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth beaten to death in Kasganj

प्रेम प्रसंग में गई जान: कासगंज में प्रेमी का शव लटका मिला तो प्रेमिका ने भी लगाया फंदा

Mon, 05 Jul 2021 12:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Jul 2021 12:28 PM IST
सार

युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए गए। युवक की हत्या का आरोप भी युवती के परिवार पर लग रहा है। 

विज्ञापन
Youth beaten to death in Kasganj
कासगंज में युवक की हत्या: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। वहीं इसकी सूचना जैसी ही प्रेमिका को मिली तो उसने भी पंखे पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि परिजनों ने उसे बचा लिया। इधर प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के परिवार के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सोरों थाना क्षेत्र के एक गांव के सुशील (20) पुत्र अमर सिंह हुआ। रोजाना खेत पर सोने जाता था। रविवार की रात्रि 9 बजे वह घर से खाना खाकर खेत पर आ गया था। सुबह जब परिवार के लोग खेत पर पहुंचे तो सुशील को पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका हुआ देखा। सुशील के फंदे पर लटके होने की जानकारी गांव में लोगों को हो गई। 
विज्ञापन


इसी बीच प्रेमिका को जब सुशील की मौत की जानकारी मिली तो उसने अपने घर में पंखे पर लटक कर जान देने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया। गंभीर अवस्था में सोरों के चिकित्सालय से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। घटना की सूचनापर पुलिस अधिकारी और सोरों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील के पीठ पर थे निशान
सुशील की पीठ पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। सुशील के भाई केशव ने बताया कि उसकी प्रेमिका के पिता कांति, भाई गजेंद्र, रोहताश एवं चाचा मनीराम ने सुशील की हत्या करके शव पेड़ पर लटका दिया है। केशव ने चारों आरोपियों के नाम पुलिस अधिकारियों को दिए और थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

एएसपी आदित्य वर्मा ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रेमिका ने भी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की है। उसका उपचार चल रहा है। मृतक के भाई और परिजनों द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed