फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth beaten and injured in Panchayat

Agra News: पंचायत में युवक को पीटकर किया घायल

Tue, 12 Dec 2023 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten and injured in Panchayat
पंचायत में युवक को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

- टोडरपुर में हुई घटना, चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। गांव टोडरपुर में एक पंचायत के दौरान एक युवक की पिटाई की गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी नीतू चौहान ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पति मनोज कुमार के पास 10 दिसंबर की दोपहर एक फोन आया था। बताया गया कि गांव शिवसिंहपुर में पूर्व प्रधान ओमकार सिंह के यहां एक पंचायत होनी है। पंचायत मनरेगा से संबंधित है। जब पति पंचायत में शामिल होने के लिए गए तो पहले से घात लगाए बैठे जितेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, अरविंद और ब्रह्मपाल ने मनोज को गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed