{"_id":"62fd377c887e1468523226da","slug":"youth-arrested-in-murder-of-hawker-agra-news-agr543693716","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: घर से बुलाकर ले जाने के बाद की थी फेरी वाले की हत्या, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: घर से बुलाकर ले जाने के बाद की थी फेरी वाले की हत्या, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
Thu, 18 Aug 2022 05:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 05:56 AM IST
सार
कालिंदी विहार में पानी की टंकी के पास पांच मई को शव पड़ा मिला था। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फेरी वाले कुंवर बहादुर की हत्या में वांछित पप्पू जादौन को पुलिस ने टेढ़ी बगिया पर जलेसर रोड से बुधवार को गिरफ्तार किया। हत्या में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
टेढ़ी बगिया के प्रकाशपुरम निवासी कुंवर बहादुर (45) फेरी लगाकर सामान बेचते थे। वह झाड़ फूंक भी करते थे। इनका शव पांच मई 2022 को कालिंदी विहार में पानी की टंकी के पास पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस को पत्नी चमेली ने बताया कि कुंवर बहादुर को चार मई की शाम उसके परिचित बंटू यादव (निवासी हबीबपुर बांगर जिला मथुरा) और पप्पू जादौन उर्फ युधिष्ठिर (निवासी 100 फुटा रोड कालिंदी विहार) घर से बुलाकर ले गए थे।
इंस्पेक्टर एत्माद्दौला विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर बंटू यादव और पप्पू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी बंटू को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। आरोपी पप्पू जादौन वांछित था। बुधवार को उसे टेढ़ी बगिया पर जलेसर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।