फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth and villagers came as angels, saved lives

Agra News: देवदूत बनकर आए युवक और ग्रामीण, बचाईं जिंदगियां

Tue, 12 Nov 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Youth and villagers came as angels, saved lives
कासगंज। मंगलवार की सुबह गहरे गड्ढे में मिट्टी की ढाय धंसकने से 9 जिंदगियां दब गईं तो आसपास काम कर रहे युवक व ग्रामीण उनके लिए देवदूत बनकर आए। पुलिस के साथ मिलकर युवक व ग्रामीणों ने 9 लोग बाहर निकाल लिए। हालांकि इनमें से 4 जिंदगियां मौत के आगे हार गईं और उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

देवोत्थान एकादशी पर चूल्हे व चौके की मिट्टी से लिपाई-पुताई करने के लिए गड्ढे से मिट्टी निकालने गईं। महिलाओं के मिट्टी की ढाय में दबने का जैसे ही शोर मचा। वैसे ही गांव रामपुर व कातौर में हलचल मच गई। सभी ग्रामीण व युवक मौके की ओर भाग लिए। कुछ ग्रामीण व युवक यहां आसपास ही काम भी कर रहे थे। इन्होंने फावड़ों व हाथों से मिट्टी को हटाना शुरू कर दिया। इसी दौरान मोहनपुरा चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी युवकों की मदद करना शुरू किया। गांव मोहनपुरा के प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार ने मिट्टी हटवाने के लिए जेसीबी भी मंगवाईं। इन लोगाें ने ही निजी गाड़ियों से सभी 9 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया। जहां इनमें से तीन महिला व एक बालिका अपनी जिंदगी से हार गईं और उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed