फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Younger brother died while elder seriously injured after tempo overturned in Agra

Agra: टेंपो पलटने से छोटे भाई की मौत, बड़ा गंभीर रूप से घायल; मंडी से फल लेकर लौट रहे थे

Wed, 11 Oct 2023 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 05:42 PM IST
सार

आगरा में टेंपो पलटने से छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मंडी से फल लेकर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Younger brother died while elder seriously injured after tempo overturned in Agra
Agra News: आकाश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को फल लदा टेंपो पलट गया। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई जबकि बड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


फतेहाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी आकाश गुप्ता बुधवार को अपने बड़े भाई अंकित गुप्ता के साथ सिकंदरा मंडी गए थे। वहां से किराए का टेंपो करके उसमें फल लादकर घर लौट रहे थे। अंकित टेंपो के पीछे बैठा हुआ था और आकाश चालक के पास बैठा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP: हवसी शिक्षक आठवीं की छात्रा को कमरे में ले गया फिर...चीखती हुई घर पहुंची मासूम; हकीकत सुन सन्न रह गए परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में सिकरारा गांव के मोड़ से पहले भट्टे के निकट टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। आगे बैठा आकाश टेंपो के नीचे दब गया। पीछे बैठा भाई छिटककर खाई में जा गिरा। आकाश करीब 15 मिनट तक दबा रहा। हादसा देख पहुंचे आसपास के लोगों ने टेंपो को हटाकर उसे बाहर निकाला। 


यह भी पढ़ेंः-  आगरा पहुंचे सीएम योगी: बोले- लघु उद्योग को बढ़ाएंगे आगे, इन्वेस्टर समिट में मिले हैं 38 लाख करोड़ के प्रस्ताव

लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अंकित का इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ हादसे के बाद टेंपो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। खबर मिली तो परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः-  मथुरा पहुंचे सीएम योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन व पूजन, गोल्फ कार्ट को दिखाई हरी झंडी

पड़ोसियों ने बताया कि आकाश को डेढ़ वर्ष की पुत्री और चार वर्ष का एक पुत्र है। बड़ा भाई मानसिक रूप से बीमार है। पिता की मौत हो चुकी है। विधवा मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर के पालन-पोषण की जिम्मेदारी आकाश पर ही थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों से बात करके गटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed