फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cm yogi adityanath visit of pt deen dayal dham farah for farmers conference in mathura live coverage

मथुरा पहुंचे सीएम योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन व पूजन, गोल्फ कार्ट को दिखाई हरी झंडी

Wed, 11 Oct 2023 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 04:03 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे हैं। यहां वह चार दिवसीय मेले व किसान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद किसानों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
cm yogi adityanath visit of pt deen dayal dham farah for farmers conference in mathura live coverage
सीएम योगी आदित्यानाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार की सुबह करीब 11.35 बजे मथुरा पहुंचे। यहां फरह स्थित दीन दयाल धाम में चार दिवसीय मेले व किसान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। यहां पर सीएम का करीब तीन घंटे का कार्यक्रम निर्धारित है। 

विज्ञापन


सीएम योगी के आगमन के मद्देनजर मंगलवार को दिन भर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह से ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। 

विज्ञापन

आठ हजार किसानों का सम्मेलन

बताते चलें कि फरह स्थित नगला चंद्रभान में पं. दीनदयाल धाम में मुख्यमंत्री चार दिवसीय मेले का उदघाटन करेंगे। यहां 11 से 14 अक्तूबर तक मेला चलेगा। इसमें पंचगव्य, स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी होगी। किसान सम्मेलन होगा। इसमें आठ हजार से अधिक किसानों को सीएम संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से निर्धारित मिनट टू मिनट कार्यक्रम-

  • 11.00 बजे सीएम खेरिया सिविल एयरपोर्ट आएंगे।
  • 11.05 बजे खेरिया से हेलीकॉप्टर से फरह रवाना होंगे।
  • 2.30 बजे तक फरह में मेले व सम्मेलन में रहेंगे।
  • 2.55 बजे पर फरह से खेरिया पर आगमन होगा।
  • 3.05 बजे पर फतेहाबाद रोड स्थित उद्यमी सम्मेलन में आएंगे।
  • 4.00 बजे तक प्रदेश स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में रहेंगे।
  • 4.05 बजे खेरिया एयपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • 4.10 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर आगमन होगा।
  • 4.10 बजे एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।


सीएम योगी करीब 11.35 बजे मथुरा पहुंचे। 

सीएम की जनसभा में काले कपड़े वालों को प्रवेश नहीं

cm yogi adityanath visit of pt deen dayal dham farah for farmers conference in mathura live coverage
जनसभा स्थल पर चेंकिंग करते हुए - फोटो : अमर उजाला
सीएम की जनसभा स्थल पर आ रहे लोगों को कड़ी निगरानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। जो लोग काले कपड़े पहन कर आए हैं, उनको जनसभा पंडाल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 

cm yogi adityanath visit of pt deen dayal dham farah for farmers conference in mathura live coverage
सीएम ने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन - फोटो : अमर उजाला
जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इस मौके पर तीर्थनगरी मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम में मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके नमन किया। इसके बाद ग्रामोद्योग केंद्र का भ्रमण, जन्मोत्सव मेले एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

सीएम को मोबाइल में कैद करने की होड़

cm yogi adityanath visit of pt deen dayal dham farah for farmers conference in mathura live coverage
सीएम को मोबाइल में कैद करने की होड़ - फोटो : अमर उजाला
सीएम मंच पर पहुंचे तो लोग उनके सम्मान में खड़े हो गए। लोगों में सीएम का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा था। लोगों में सीएम को मोबाइल में कैद करने की होड़ दिखी।

cm yogi adityanath visit of pt deen dayal dham farah for farmers conference in mathura live coverage
संगोष्ठी को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यानाथ - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के लिए मिशन रोजगार योजना चलाई जा रही है। उन्हें सरकारी नौकरी दी जा रही है। उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  

फरह में सीएम योगी आदित्यनाथ की किसान संगोष्ठी समाप्त हो गई है। अब वह यहां से निकलकर मथुरा स्थित भगवान श्रीकृष्म की जन्मभूमि पर पहुंचेंगे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर किया कटाक्ष

  • पांच राज्यों का चुनाव आते ही विपक्ष में भगदड़ मच गई।
  • कहा कि विपक्ष को अब जाति और कल्याण की बात याद आ रही है। 
  • कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से गरीबों के कल्याण का काम कर रहे हैं। 
  • भारत विश्व गुरु बन रहा है। दीनदयाल का सपना साकार हो रहा है। 

सीएम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे

cm yogi adityanath visit of pt deen dayal dham farah for farmers conference in mathura live coverage
सीएम योगी आदित्यानाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
फरह में किसान संगोष्ठी को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यानाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे।

सीएम ने गोल्फ कार्ट को दिखाई हरी झंडी

cm yogi adityanath visit of pt deen dayal dham farah for farmers conference in mathura live coverage
गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाते सीएम - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने के बाद सीएम ने गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed