फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young woman jumps into Yamuna Distressed by her father scolding young man saves her life

युवक के साहस को सलाम: पिता की डांट सह न सकी युवती, यमुना में लगा दी छलांग; देवदूत बनकर मजदूर ने बचाई जान

Sat, 04 Apr 2026 11:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा/फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा/फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 04 Apr 2026 11:46 PM IST
सार

बिना अपनी जान की परवाह किए सुखवीर ने तुरंत बाइक रोकी और यमुना में कूद गया। कड़ी मशक्कत के बाद सुखवीर ने युवती को सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया। 

विज्ञापन
young woman jumps into Yamuna Distressed by her father scolding young man saves her life
युवती को बचाता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पिता से हुई मामूली कहासुनी इतनी नागवार गुजरी कि उसने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया। आवेश में आई युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे बहादुर मजदूर ने देवदूत बनकर यमुना में कूदकर युवती को डूबने से बचा लिया।
विज्ञापन


आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी 20 वर्षीय खुशबू का शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने पिता संजय सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पिता की डांट से नाराज होकर युवती आत्महत्या करने की धमकी देते हुए घर से निकल आई। 
विज्ञापन


बदहवास परिजन उसे हर संभव जगह तलाश रहे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दोपहर करीब तीन बजे खुशबू थाना नगला सिंघी क्षेत्र के अंतर्गत गार्डन स्थित यमुना पुल पर जा पहुंची। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, उसने रेलिंग से यमुना नदी की उफनती लहरों में छलांग लगा दी। तभी वहां से गुजर रहे शटरिंग मजदूर सुखवीर निवासी रसूलाबाद की नजर डूबती हुई युवती पर पड़ी। बिना अपनी जान की परवाह किए सुखवीर ने तुरंत बाइक रोकी और यमुना में कूद गया। कड़ी मशक्कत के बाद सुखवीर ने युवती को सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान युवती की तलाश में जुटा उसका भाई पप्पू भी मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि खुशबू की मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर है। पिता ने किसी बात पर डांट दिया था, जिससे वह गुस्से में घर से निकल आई। सुखवीर का शुक्रिया अदा किया। सूचना मिलते ही थाना नगला सिंघी व थाना ढौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना नगला सिंघी प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि मामला थाना डौकी क्षेत्र का है। पुलिस परिजन के साथ युवती को थाने ले गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed