फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Shooters Shine at Championship; Morale Boosted at Honor Ceremony

Agra News: शूटिंग चैंपियनशिप में चमके नौनिहाल, सम्मान समारोह में बढ़ा हौसला

Thu, 23 Apr 2026 01:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Young Shooters Shine at Championship; Morale Boosted at Honor Ceremony
आगरा। खेल प्रतिभाओं को सम्मान मिले तो उनका आत्मविश्वास कई गुना बढ़ जाता है, और कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब अयोध्या में आयोजित 29वीं प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले आगरा के युवा निशानेबाजों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब एक हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आगरा के चार खिलाड़ियों वमिका जुरेल, ह्रिदान कटरोलिया, समर्थ अग्रवाल और पुनीत माहेश्वरी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगामी स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर शहर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर कर्मयोगी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष पवन बंसल ने खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कोच ऋषभ गोयल और मनोज गर्ग, अमन गुप्ता ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed