{"_id":"65ddc9dd2c467f16580515a8","slug":"young-men-standing-near-the-shop-were-beaten-and-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113411-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकान के पास खडे़ युवकों को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकान के पास खडे़ युवकों को पीटकर किया घायल
Tue, 27 Feb 2024 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
दुकान के पास खडे़ युवकों को पीटकर किया घायल
शहर के वंशीगोहरा में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा में सोमवार की रात एक दुकान के बाहर खडे़ दो युवकों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। दोनों युवकों को पीटकर घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी संजय गुप्ता का पुत्र हिमांशू गुप्ता अपने साथी आदित्य यादव के साथ सोमवार की रात मोहल्ले में एक दुकान के पास खड़ा हुआ था। तभी वहां छोटी नगरिया निवासी रानू कश्यप अपने चाचा व दो अन्य लोगों के साथ वहां आया। आते ही पुत्र हिमांशू और आदित्य पीटना शुरू कर दिया। सिर में कोई भारी वस्तु मार दी। जिससे दोनों को काफी चोटें लगीं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद घायल युवकों को मेडिकल कराया। नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।