{"_id":"679463c1827a06d215029a4a","slug":"young-man-who-came-wearing-suit-and-everyone-thought-barati-did-such-thing-with-bride-s-brother-created-ruckus-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सूट-बूट पहनकर आए जिस युवक को सभी समझ रहे थे बराती, उसने दुल्हन के भाई संग किया ऐसा कांड...मच गया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सूट-बूट पहनकर आए जिस युवक को सभी समझ रहे थे बराती, उसने दुल्हन के भाई संग किया ऐसा कांड...मच गया बवाल
Sat, 25 Jan 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Jan 2025 09:38 AM IST
सार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान ऐसा कांड हो गया कि लोग हैरान रह गए। सूट-बूट में आए जिस युवक को बराती समझा जा रहा था, वो चोर निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में शादियों के सहालग आते ही चोरों का गैंग फिर सक्रिय हो गया है। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक चोर सूट-बूट पहनकर आया। लोग उसे बराती समझ रहे थे। वो दुल्हन के भाई के इर्द-गिर्द काफी देर तक घूमता रहा। इसके बाद उसने मौका पाते ही दुल्हन के भाई के बैग पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होते ही शोर मच गया। काफी तलाश के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
फतेहपुर सीकरी के कलार गली निवासी नवीन सिंघल ने ताजगंज थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि 22 जनवरी को फतेहाबाद रोड स्थित एक निजी गार्डन में उनकी बहन की शादी थी। एक युवक सूट-बूट पहनकर शादी समारोह में आया। उन्होंने समझा कोई बराती होगा। वो काफी देर तक उनके आस-पास घूमता रहा। वो उसकी चालाकी को नहीं समझ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन सिंघल ने बताया कि मौका पाते ही आरोपी युवक ने उनके बैग उठा लिया। वे कुछ समझ पाते, तब तक वो मैरिज होम से भाग निकला। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना ताजगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ताजगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान में लगी है। वहीं रिश्तेदारों से भी जानकारी की जा रही है।