{"_id":"62fdf8c2d1e411670b2340be","slug":"young-man-who-brought-the-girl-from-west-bengal-fired-the-soldier-s-pistol-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हेडकांस्टेबल की पिस्टल छीनकर युवती के अपहरण के आरोपी युवक ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हेडकांस्टेबल की पिस्टल छीनकर युवती के अपहरण के आरोपी युवक ने खुद को मारी गोली, जानें पूरा मामला
Thu, 18 Aug 2022 02:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:00 PM IST
सार
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि वह पूर्व में भी इस युवती को भगा कर ले जा चुका है। बुधवार की रात अजमेर सियालदह एक्सप्रेस में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ट्रेन से उतर कर आगरा फोर्ट स्टेशन आए थे।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवती के अपहरण के आरोपी युवक ने आगरा फोर्ट के जीआरपी थाने में बुधवार की रात को हेडकांस्टेबल की पिस्टल छीनकर खुद को गोली मार ली। घायल आरोपी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि बिहार के मुंगेरपुर जिले का हिमांशु पश्चिम बंगाल की युवती को फुसलाकर अहमदाबाद ले जा रहा था। ट्रेन में दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने बुधवार की देर शाम आगरा फोर्ट स्टेशन पर उतरकर जीआरपी थाने में सूचना दी। उसने बताया कि युवक उसे अगवा कर ले आया है। अब छेड़खानी कर रहा है। पुलिस ने हिमांशु को स्टेशन से पकड़ लिया और थाने लेकर आई।
इसी दरम्यान आगरा फोर्ट थाना परिसर में ही स्क्वैड ड्यूटी में जाने के लिए हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह व आरक्षी संजीव होलस्टर में पिस्टल रखने जा रहे थे। हिमांशु ने धर्मेंद्र सिंह की पिस्टल छीनी और प्लेटफार्म नंबर पांच की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने भी दौड़ लगा दी। इसी दरम्यान हिमांशु ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जोकि उसके सीने को रगड़ती हुई निकल गई। एसपी ने बताया कि घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।