फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man went missing who went to take bath in Yamuna in Agra people feared he may have drowned

Agra News: यमुना में नहाने गया युवक लापता, घाट किनारे खड़ी मिली साइकिल; डूबने की आशंका

Thu, 15 Aug 2024 10:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 10:30 PM IST
सार

ताजनगरी में यमुना में नहाने गया युवक लापता हो गया। उसकी साइकिल घाट किनारे खड़ी मिली। लोगों ने डूबने की आशंका जताई। 

विज्ञापन
young man went missing who went to take bath in Yamuna in Agra people feared he may have drowned
मौके पर जानकारी लेती पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को यमुना में नहाने गया युवक लापता हो गया। उसकी साइकिल घाट किनारे लॉक खड़ी मिली। खबर मिली तो घरवाले रोने बिलखने लगे। यमुना में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


घटना सिंकदरा थाना क्षेत्र की है। यहां की रूनकता चौकी क्षेत्र के जाटव बस्ती निवासी बहादुर सिंह सुबह करीब 8 बजे यमुना नहाने गया था। काफी देर तक नहीं लौटा। इस पर घरवालों ने ढूंढना शुरू किया। घाट पर पहुंचे तो साइकिल खड़ी मिली। 
विज्ञापन


सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर तहसील प्रशासन और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। युवक के यमुना में डूबने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को गोताखोरों द्वारा धारा में युवक की खोज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed