{"_id":"6527b5edb7a6ace54d06dd37","slug":"young-man-went-missing-who-left-for-his-home-in-agra-from-faridabad-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: फरीदाबाद से घर आने के लिए निकला युवक लापता, चार महीने पहले ही हुई थी शादी; 18 दिन से परिजन परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फरीदाबाद से घर आने के लिए निकला युवक लापता, चार महीने पहले ही हुई थी शादी; 18 दिन से परिजन परेशान
Thu, 12 Oct 2023 04:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Oct 2023 04:00 PM IST
सार
फरीदाबाद से अपने घर आगरा आने के लिए निकला युवक लापता हो गया। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। 18 दिन से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
Agra News: थाने पहुंचे पिता व पत्नी और लापता जिनेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक लापता हो गया। अभी चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह फरीदाबाद से आ रहा था और पत्नी को आईएसबीटी पर बस से उतकने की जानकारी दी थी। कुछ देर बाद फोन बंद आने लगा और फिर युवक घर नहीं पहुंचा। करीब 18 दिन से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
मामला हरीपर्वत थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार को शकुंतला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति जिनेश फरीदाबाद की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। 24 सितंबर की रात वह घर आने के लिए बस में बैठा था। फोन पर बात हुई तो कहा कि वह आईएसबीटी बस स्टैंड पर उतरेगा। करीब चार घंटे में घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: कुएं में निर्वस्त्र मिले युवती के शव का मामला, परिजन ने की जांच की मांग; सीएम और महिला आयोग को भेजा पत्र
विज्ञापन
चार घंटे हो जाने के बाद जब वह नहीं पहुंचा तो पत्नी ने फोन किया। इस पर फोन बंद बताने लगा। इस पर उसे चिंता हुई। उसने घर में पूरी बात बताई। उस दिन से परिजन जिनेश को ढूंढ रहे हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। 18 दिन बाद गुरुवार को हरीपर्वत थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।