फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was shot in the firing between two groups police arrested two accused Search for four continues

Agra: दो गुटों के बीच फायरिंग में युवक को लगी गोली, पुलिस ने दो आरोपी दबोचे; चार की तालश जारी

Fri, 08 Nov 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Nov 2024 10:11 AM IST
सार

आगरा के कहरई मोड़ पर  लेनदेन के विवाद में दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक को गोली लग गई थी। पुलिस ने फायरिंग की घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

 

विज्ञापन
young man was shot in the firing between two groups police arrested two accused Search for four continues
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में कहरई मोड़ पर हुए गोलीकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस ने खुलासा किया कि दो गुटों के बीच विवाद में गोली चलाई गई थी, जो बेकरी संचालक अतुल यादव को लगी थी। पुलिस को 4 और आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मामले में महादेव नगर निवासी बोले और प्रेमशंकर उर्फ छोटू को जेल भेजा है। रवि, दीपक, राहुल और गोविंदा की तलाश की जा रही है। राैनक एन्क्लेव, महादेव नगर निवासी गुलशन और गोविंदा के बीच 1 लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। गुलशन ने गोविंदा को यह रकम दी थी। 5 नवंबर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mig-29 Crash: जांबाज पायलट मनीष मिश्रा... खुद की फिक्र न थी, ऐसे बचाई हजारों लोगों की जान; 16 साल का है अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाद होने पर चलाई गोली
उन्होंने बताया कि हार्डवेयर कारोबारी बलवंत सिंह ने गुलशन की तरफ से गोविंदा पक्ष को फोन किया था। इस पर बुधवार को दोनों पक्ष के लोग आए थे। तभी बलवंत से मिलने के लिए बेकरी का काम करने वाला बराैली अहीर निवासी अतुल यादव भी आया था। उसे भंडारे का कार्ड देना था। बातचीत के दाैरान वह भी खड़ा हो गया। विवाद होने पर गोविंदा ने गोली चला दी, जो अतुल को लगी। लोगों ने बोले और प्रेमशंकर को पकड़ लिया था। अन्य फरार हो गए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed