{"_id":"666daedff30630ede0035602","slug":"young-man-was-shot-dead-in-broad-daylight-in-agra-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिनदहाड़े बीच सड़क युवक की हत्या, गले से घुसी गोली खोपड़ी पार कर गई; महिला और बाइक सवार मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिनदहाड़े बीच सड़क युवक की हत्या, गले से घुसी गोली खोपड़ी पार कर गई; महिला और बाइक सवार मौके से फरार
Sat, 15 Jun 2024 08:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 08:52 PM IST
सार
ताजनगरी में दिनदहाड़े बीच सड़क युवक की हत्या। गले से घुसी गोली खोपड़ी पार कर गई। महिला और बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। बताया गया कि एक महिला और बाइक सवार लोग मौके से भागे हैं।
विज्ञापन
घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित रोहता नहर के पास की है। नहर किनारे चकरोड के बीच युवक का शव पड़ा था। दोपहर करीब 2 बजे उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा। क्षेत्र में खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। शव के पास में मोबाइल और पर्स पड़ा था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पर्स में आधार कार्ड मिला। अधार कार्ड में ब्रजवीर सिंह (40) निवासी गाजियाबाद अंकित है। पर्स में दो विजिटिंग कार्ड भी मिले। इसमें एक कार्ड पर सदर थाना क्षेत्र स्थित एक ड्राई क्लीन का पता है। गोली युवक की थोड़ी के नीचे मारी गई है। जो कि गले से ऊपर की तरफ निकलते हुए खोपड़ी को पार कर गई।
विज्ञापन
एसीपी अछनेरा पूनम सिरोही और डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाई हैं। एसओजी और थाना पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। लोगों ने बताया कि युवक ने पास के ही एक ढाबे में खाना खाया था। पुलिस जांच कर रही है। चर्चा है कि एक महिला भी घटनास्थल से भागी है। अन्य लोग बाइक से जाखोदा गांव की ओर भागे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन