{"_id":"64140650054771011b0d7dc5","slug":"young-man-was-called-and-robbed-on-the-pretext-of-a-job-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: इंटरव्यू देने गया था युवक, होटल के कमरे में तार-तार हो गई इज्जत; उतरवा दिए गए कपड़े और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: इंटरव्यू देने गया था युवक, होटल के कमरे में तार-तार हो गई इज्जत; उतरवा दिए गए कपड़े और फिर...
Fri, 17 Mar 2023 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:48 AM IST
सार
युवक को इंटरव्यू देने के लिए होटल में बुलाया गया था। होटल के कमरे में जब वो पहुंचा, तो वहां उसे पकड़ लिया। युवक के कपड़े उतारकर उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित होटल में बृहस्पतिवार को नौकरी का झांसा देकर एक युवक को बुलाकर लूट लिया गया। युवक इंटरव्यू देने आया था। कमरे में उसे पकड़ लिया। कपड़े उतार दिए। मारपीट कर वीडियो बनाकर डेबिट कार्ड, मोबाइल सहित अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के रहने वाले अंशुल ने नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में एक नंबर लिखा था। बात करने पर एक युवती ने बात की। बृहस्पतिवार को उसे फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। होटल के कमरा नंबर 201 में पहुंचते ही 5-6 लोग मिले। इनमें किन्नर भी थे। उन्होंने घेर लिया।
उससे कागजात के साथ एटीएम कार्ड छीनने लगे। उसने मना किया। इस पर पकड़कर कपड़े उतार दिए। बस अंडरवियर ही छोड़ा। वीडियो बनाने लगे। इस दौरान डेबिट कार्ड का पिन पूछने लगे। डर की वजह से उसने बता दिया। वो एटीएम की मदद से रकम ट्रांसफर करने लगे। मगर, रकम नहीं थी। इस कारण कुछ नहीं हुआ। उसकी पिटाई लगा दी। उसके कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Etah: जयमाला के बाद खुला दूल्हे का ऐसा राज, शादी के मंडप से पहुंचा जेल; एक-एक कर भागे बराती
विज्ञापन
ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के रहने वाले अंशुल ने नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में एक नंबर लिखा था। बात करने पर एक युवती ने बात की। बृहस्पतिवार को उसे फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। होटल के कमरा नंबर 201 में पहुंचते ही 5-6 लोग मिले। इनमें किन्नर भी थे। उन्होंने घेर लिया।
विज्ञापन
उससे कागजात के साथ एटीएम कार्ड छीनने लगे। उसने मना किया। इस पर पकड़कर कपड़े उतार दिए। बस अंडरवियर ही छोड़ा। वीडियो बनाने लगे। इस दौरान डेबिट कार्ड का पिन पूछने लगे। डर की वजह से उसने बता दिया। वो एटीएम की मदद से रकम ट्रांसफर करने लगे। मगर, रकम नहीं थी। इस कारण कुछ नहीं हुआ। उसकी पिटाई लगा दी। उसके कपड़े उतार दिए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आए होटल कर्मचारी
शोर मचाने पर होटल के कर्मचारी आ गए। मगर, उन्होंने भी बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि आरोपियों से ही अपना किराया मांगने लगे। बाद में आरोपी उसकी पैंट, बाइक की चाबी, पर्स, कागजात, डेबिट कार्ड लेकर भाग गए। उनका ऑटो होटल के बाहर ही खड़ा था। कर्मचारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। अंशुल ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पहुंच गई। बाद में थाना ताजगंज पुलिस आई। होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।ये भी पढ़ें - Etah: जयमाला के बाद खुला दूल्हे का ऐसा राज, शादी के मंडप से पहुंचा जेल; एक-एक कर भागे बराती