फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was beaten to death with a rod in a dog dispute

Agra: कुत्ते के विवाद में युवक की सरिया से पीटकर हत्या, जमकर हुआ हंगामा; पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 01 Apr 2024 07:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Apr 2024 07:34 AM IST
सार

 न्यू आगरा के नगला हवेली में कुत्ते के विवाद में युवक की सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार के लोगों में आक्रोश फैल गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।  
 

विज्ञापन
young man was beaten to death with a rod in a dog dispute
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के नगला हवेली (न्यू आगरा) में रविवार रात को कुत्ते के विवाद में एक युवक की सरिया से पीटकर हत्या कर दी गई। परिजन शव को थाना न्यू आगरा ले गए और हंगामा किया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात परिजन ने पुलिस को तहरीर भी दे दी।
विज्ञापन


नगला हवेली निवासी जैकी बघेल वाहन चालक थे। परिजन ने बताया कि पड़ोसी राकेश के घर में कुत्ता है। वह उसे बांधकर नहीं रखता। आरोप है कि 15 दिन पहले जैकी को कुत्ते ने काट लिया था। इस बात पर पड़ोसी से विवाद हुआ। तब उसने पड़ोसी से कुत्ते को बांधकर रखने के लिए बोला था।
विज्ञापन


रविवार रात 9:30 बजे जैकी घर लौट रहा था। तभी पड़ोसी का कुत्ता उसकी तरफ काटने के लिए दौड़ा। इस बात पर जैकी का राकेश से विवाद हो गया। परिजन का आरोप है कि राकेश के साथ अंशु बॉक्सर ने जैकी पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिया से सिर और पेट में एक के बाद एक कई प्रहार किए। जैकी घायल होकर गिर पड़ा। इस पर क्षेत्र के लोग और परिजन भी बाहर आ गए। हमलावर भाग गए। जैकी को पहले नामनेर स्थित अस्पताल ले गए, जहां से उसे एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। एसएन में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन शव लेकर थाना न्यू आगरा पहुंचे। शव रखकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को मुकदमे का डर दिखाया। इस पर शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज राय भी पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि जैकी के पीछे कुत्ते के दौड़ने पर विवाद हुआ था। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वारदात से तनाव, पुलिस से भी नाराजगी
वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इससे तनाव हो गया। आरोपी और पीड़ित परिवार पड़ोसी हैं। पुलिस तैनात कर दी गई है। लोगों में पुलिस के रवैये पर भी आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस ने थाने जाने पर धमकाया। कहा कि अगर, शव लेकर नहीं जाएंगे तो मुकदमा दर्ज करेंगे। महिलाओं को भी गाड़ी में बैठा लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed