फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man was beaten to death in mainpuri

मैनपुरी: चोर बताकर युवक को पीटा, गोली मारकर की हत्या, चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Jan 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jan 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
young man was beaten to death in mainpuri
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी जिले के गांव नगला भजन में बुधवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने एक युवक को पशु चोर समझ कर लात घूंसों और डंडों से पिटाई कर दी। युवक जब बचकर भागने लगा तो गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने तीन नमाजद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव खेरिया अहमद निवासी 21 वर्षीय सनी यादव पुत्र श्यामसुंदर 11 जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव नगला सावज में रिश्ते के बाबा चुन्नी लाल के यहां आया था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। कोहरा अधिक होने के कारण सनी रास्ता भटक गया और करीब आधा किलोमीटर दूर गांव नगला भजन में पहुंच। 
विज्ञापन


अंजान युवक को गांव में घूमता देख कुछ ग्रामीणों ने पशु चोर समझ कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे पकड़ कर लात घूंसों और लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से सनी उनके चंगुल से छूटकर भागने लगा तो एक ग्रामीण ने गोली चला दी। पेट में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के दूधिया ने दी मृतक के परिजनों को सूचना 
गांव सावज निवासी एक दूधिया ने भट्ठा के पास शव पड़ा होने की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद एएसपी मधुवन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। सनी के पिता श्यामसुंदर ने दुर्विजय कठेरिया पुत्र रसाल सिंह, रुकुम सिंह कठेरिया पुत्र उजागर कठेरिया, उमाशंकर कठेरिया पुत्र रामौतार कठेरिया व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एएसपी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी युवक गांव सावज रिश्तेदारी में आया था। वहां कुछ लोगों ने उसे पशु चोर समझ कर पिटाई की, इसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed