फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man vandalized guest house in Tajganj police kept watching video went viral

Agra: ताजगंज के गेस्ट हाउस में युवक ने की जमकर तोड़फोड़, देखती रही पुलिस...वीडियो हुआ वायरल

Sun, 25 Feb 2024 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 12:46 PM IST
सार

युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार बताते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसे पुलिस भी रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। 
 

विज्ञापन
Young man vandalized guest house in Tajganj police kept watching video went viral
युवक ने की जमकर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज स्थित द भारत गेस्ट हाउस पर एक युवक ने जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहा है। 
विज्ञापन



मामले के अनुसार, चार दिन पहले मैनपुरी का रहने वाला दीपक यादव एक परिचित को अस्पताल में देखने आया था। दीपक फतेहाबाद मार्ग स्थित द भारत गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। आरोप है कि शराब पीने के बाद होटल वालों से उसका विवाद हुआ। उसने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद अपनी कार से पाना निकालकर शीशा तोड़ने लगा।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मगर आरोपी खुद को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों का रिश्तेदार बता रहा था। इस कारण पुलिस भी उसे रोकने की हिम्मत नहीं कर सकी। बाद में थाने की फोर्स पहुंची, तब उसे काबू में किया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। गेस्ट हाउस मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed