फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man tried to commit self-immolation with children in agra

दूसरी शादी से इनकार पर युवक ने बच्चों समेत की आत्मदाह की कोशिश, लोगों ने बचाई जान

Thu, 20 Feb 2020 07:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Feb 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Young man tried to commit self-immolation with children in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
आगरा के खंदौली क्षेत्र के ग्राम नेकपुर में बुधवार की रात युवक ने अपने तीन बच्चों समेत आत्मदाह की कोशिश की। इससे कमरे में रखा सामान जल गया। धुआं उठता देख मां की चीख पुकार पर जुटे गांववालों ने सभी की जान बचाई। 
विज्ञापन


नेकपुर गांव निवासी राजू (30) पुत्र स्व. नारायण सिंह गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल की बस चलाता है। उसकी पत्नी की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घर पर वो मां तुलसा देवी और अपने तीन छोटे बच्चों के साथ रहता है। 
विज्ञापन


गांववालों ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद राजू शराब भी पीने लगा है। आए दिन नशे में वो दूसरी शादी कराने के लिए मां से झगड़ा करता है। बुधवार की रात करीब दो बजे भी उसने मां से झगड़ा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को कमरे में बंद कर लगाई आग

इस दौरान मां ने दूसरी शादी कराने से इनकार किया, तो गुस्से में राजू अपने तीनों बच्चों के साथ कमरे में चला गया। कमरे में आग लगा दी। धुआं उठता देख राजू की मां तुलसा देवी ने शोर मचा दिया। 

चीख पुकार पर आसपास के घरों के लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। कमरे के दरवाजा तोड़कर ग्रामीणों ने आग बुझाई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। 

थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया की युवक ने शराब के नशे मे कमरे में रखे सामानों मे आग लगा दी थी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed