फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man took woman from non-community

Agra News: गैर समुदाय की महिला को ले गया युवक

Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Young man took woman from non-community
गैर समुदाय की महिला को ले गया आरोपी
विज्ञापन

पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली गैर समुदाय की महिला को आरोपी अपने साथ ले गया। जानकारी होने के बाद परिजन ने दोनों की काफी तलाश की। कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद पति ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली एक महिला के अन्य समुदाय के युवक दीपू के साथ प्रेम संबंध हो गए। इस बारे में पति व अन्य परिजन को भनक तक नहीं लग सकी। 5 नवंबर को महिला जब अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई तब पति को जानकारी हो सकी। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी युवक भी घर पर नहीं है। दोनों की काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लग सका। कुछ लोगों ने महिला व प्रेमी को साथ जाते हुए देखने के बारे में बताया। काफी खोजबीन करने के बाद पति ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पत्नी घर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ लेकर गई है। पुलिस ने आरोपी दीपू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed