फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Youth dies after falling during police raid 10 devotees burnt due to hot kheer

बड़ी खबरें: पुलिस के छापे के दाैरान युवक की माैत, खाैलती खीर से झुलसे 10 श्रद्धालु, कार ने मासूम को कुचला

Sat, 17 Oct 2026 05:11 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

ब्रज में शनिवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आईं। आगरा में पुलिस के छापे के दाैरान एक युवक की माैत हो गई। परिजन ने युवक को तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। फिरोजाबाद में माता को भोग लगाने जा रहे श्रद्धालुओं पर ई-रिक्शा पलटने से खाैलती खीर का भगाैना गिर पड़ा। 10 श्रद्धालु झुलस गए। मैनपुरी में घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी माैत हो गई।
 

विज्ञापन
Youth dies after falling during police raid 10 devotees burnt due to hot kheer
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रावली क्षेत्र में जुए की सूचना पर पुलिस के छापे के दाैरान एक युवक की माैत हो गई। परिजन ने पुलिस पर तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप लगाया। लोगों की भीड़ जुट गई। हंगामा कर दिया। मामले में दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। फिरोजाबाद में नवरात्र में माता को भोग लगाने जा रहे श्रद्धालुओं के ऊपर गर्म खीर गिर पड़ी। श्रद्धालु ई-रिक्शा में खीर का भगाैना रखकर ले जा रहे थे। रास्ते में ई-रिक्शा पलट गया। भगाैने की खीर श्रद्धालुओं के ऊपर गिर गई। बच्चों समेत 10 लोग झुलस गए। मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेल रहे मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। मासूम की माैत से परिवार में कोहराम मच गया। मथुरा के मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के पास यमुना में नहाते समय पैर फिसलने से एक बुजुर्ग गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कराई गई। कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग का शव निकाला जा सका। डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्रों ने हंगामा कर दिया। परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय पर लापता के पोस्टर लगा दिए। 
विज्ञापन


आगरा: पुलिस के छापे के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया तीसरी मंजिल से फेंकने का आरोप; दो सिपाही निलंबित
आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में जुए की सूचना पर पुलिस के छापे के दौरान ललित नामक युवक की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर युवक को नीचे फेंकने का आरोप लगाया है और घटना के बाद हंगामा किया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


फिरोजाबाद: बसई मोहम्मदपुर में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा पलटने से ऊपर गिरी खौलती हुई खीर; झुलस गए 10 श्रद्धालु 
फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर में माता को खीर का भोग लगाने जा रहे परिवार का ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। खौलती खीर गिरने से बच्चों समेत 10 लोग झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा न्यूज: यमुना में नहाने उतरे वृद्ध, पैर फिसलते ही गहराई में चले गए; डूबने से हो गई मौत 
मथुरा के मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के पास यमुना में नहाते समय पैर फिसलने से वृद्ध गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला गया। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी राम अवध गुप्ता के रूप में हुई है...पढ़ें पूरी खबर
 
मैनपुरी न्यूज: घर के बाहर खेल रहा था डेढ़ साल का उदित, तेज रफ्तार कार ने कुचला; मासूम की मौत से मचा कोहराम
मैनपुरी के कुसमरा क्षेत्र के सकरा गांव में घर के बाहर खेल रहे डेढ़ वर्षीय उदित को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाए गए बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया...पढ़ें पूरी खबर

 
आगरा विश्वविद्यालय: परीक्षा नियंत्रक लापता! ढूंढकर लाने वाले को 11 हजार रुपये का इनाम, छात्रों ने लगाए पोस्टर
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में शनिवार को बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र पहले कुलपति कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कुलपति के नहीं मिलने पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव किया...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed