फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man tied to a tinshed pole and beaten on suspicion of theft in Agra

Agra News: चोरी के शक में युवक को टीनशेड के पोल से बांधा, फिर बेरहमी से की पिटाई

Tue, 20 Sep 2022 04:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Sep 2022 04:05 PM IST
सार

धनौली के दयाल नगर में टेंपो से टायर की चोरी के शक में युवक को लोगों ने रस्सी से बांधकर पीटा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Young man tied to a tinshed pole and beaten on suspicion of theft in Agra
लोगों ने युवक को बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। युवक की पिटाई दोनों हाथों को टीनशेड के खंभे से बांधकर की गई। घटनास्थल पर खड़े किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


धनौली निवासी निरूपत सिंह पुत्र लालाराम दिवाकर की सब्जी की दुकान है। उनका बेटा आकाश टेंपो चलाता है। आकाश सोमवार रात को सब्जी की दुकान पर टेंपो खड़ा कर गया था। टेंपो के समीप निरूपत सो रहे थे। मंगलवार सुबह तड़के खटपट की आवाज सुनकर निरूपत जाग गए। उन्होंने देखा एक युवक टेंपो का टायर खोल रहा था इस पर उन्होंने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर होने पर युवक भागने लगा। राहगीरों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। जिसके बाद रस्सी से युवक के दोनों हाथ टीनशेड के पोल से बांध दिए। उसे बेहरमी से पीटा। निरूपत समेत अन्य ने युवक पर चोरी करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया है कि मामला अभी संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed