फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young man threatened a girl to kill her groom if she got married

सिरफिरे ने युवती को दी धमकी: बरात लेकर आया तो दूल्हा को मार दूंगा गोली, महिला ने तहरीर देकर मांगी मदद

Fri, 17 May 2024 10:21 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 May 2024 10:21 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि पिछले दिनों बेटी की शादी राजस्थान में तय कर दी थी। आरोपी ने लड़के वालों को फोटो-वीडियो भेज दिए थे। वहां से रिश्ता टूट गया।

विज्ञापन
Young man threatened a girl to kill her groom if she got married
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र की विधवा महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर महावन इलाके के एक युवक पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि युवक उनकी बेटी को परेशान करता है। उसकी एक बार राजस्थान से शादी तुड़वा चुका है। अब आगरा से रिश्ता तय कर दिया है तो धमकी दे रहा है कि बरात लेकर दूल्हा आया तो गोली मार देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महिला का आरोप है देवा यादव, जो कि महावन का रहने वाला है वह धौली प्याऊ इलाके में हलवाई की दुकान पर काम करता था। उक्त दुकान पर 19 वर्षीय बेटी सामान लेने जाती थी। उसे बेटी को बहला-फुसला लिया। बेटी के साथ फोटो, वीडियो मोबाइल में कैद कर लिए। पिछले दिनों बेटी की शादी राजस्थान में तय कर दी। देवा ने लड़के वालों को फोटो-वीडियो भेज दिए। वहां से रिश्ता टूट गया। इसके बाद आरोपी परिवार को धमकाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उससे कई बार बेटी का पीछा छोड़ने का अनुरोध किया है। मगर, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब बेटी की शादी आगरा तय कर दी है। आरोप है कि देवा धमकी दे रहा है कि दूल्हे को गोली मार देगा। इसकी एक ऑडियो भी है। थाना पुलिस को मामले में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रवि त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed