{"_id":"6a318b00bbe0f466930f15d4","slug":"young-man-swindled-out-of-25-lakh-on-pretext-of-ipo-investment-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगी: ट्रेडिंग में मुनाफे के दिखाए ऐसे सपने, युवक ने गंवा दिए 25 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगी: ट्रेडिंग में मुनाफे के दिखाए ऐसे सपने, युवक ने गंवा दिए 25 लाख रुपये
Tue, 16 Jun 2026 11:13 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:13 PM IST
सार
आगरा में आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर शातिरों ने युवक से ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 25 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
आईपीओ में रकम लगाकर मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। रकम निकालने के लिए साइबर ठग 25 प्रतिशत रकम की मांग कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर तीन, आवास विकास कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि फेसबुक मैसेंजर पर एक युवती का मैसेज आया था। उसने अपना नाम सुनीता शर्मा बताया। मुंबई की रहने वाली कहा। उसने फॉरेक्स मार्केट में ट्रेडिंग के सपने दिखाए। कहा कि इसमें पैसा लगाने पर काफी फायदा होगा। बातचीत करने पर अपना व्हाट्सएप नंबर दे दिया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया। इस पर उन्होंने 10 हजार से ट्रेडिंग शुरू कर दी।
बाद में उन्हें संजीव मिश्रा नामक व्यक्ति से जोड़ दिया गया। उसने ट्रेडिंग के लिए 25 प्रतिशत फीस ली और एक ग्रुप से जोड़ दिया। एक दिन सुनीता वर्मा ने अपना मोबाइल खराब होने की बात कह कर नया नंबर दे दिया। 5 दिन तक ट्रेडिंग करने के बाद रकम निकालने का प्रयास किया लेकिन नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
इस पर उन्हें मैनेजर अरुण राय का नंबर दे दिया। अरुण ने बातचीत करने पर बताया कि आपका क्रेडिट स्कोर कम है। इस कारण धनराशि नहीं निकाली जा सकती है। उसने 8 लाख की मांग की। इस पर पर्सनल लोन लेकर रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद 7 लाख और मांगे गए। 25 लाख रुपये जमा करने के बाद भी 25 प्रतिशत धनराशि अलग से मांगी जा रही है।