{"_id":"68bf9bcf38b1a15c1d018115","slug":"young-man-survives-attempted-firing-attack-in-agra-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: घर के बाहर घूम रहे युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा...हमलावर दे गए फिर आने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: घर के बाहर घूम रहे युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बचा...हमलावर दे गए फिर आने की धमकी
Tue, 09 Sep 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Sep 2025 08:45 AM IST
सार
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में घर के बाहर घूम रहे युवक पर फायरिंग कर दी गई। इस हमले में युवक बाल-बाल बच गया। हमलावर फिर आने की धमकी देकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग में सोमवार देर रात रंगबाजी में युवकों ने घर के बाहर टहल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि हमलावर युवकों ने फोन पर जान से मारने की धमकी देकर दोबारा घर पर हमला बोला। पुलिस को सूचना देने पर भाग निकले।
भगवती बाग निवासी पूजा परमार ने बताया कि पिता विजेंद्र सिंह परमार की 4 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। भाई गीतम उर्फ भूरा बस का परिचालक है। रात को वह घर आ रहा था। तभी एक युवक ने रस्ता नहीं दिया। इस पर कहासुनी हो गई लेकिन तब भाई घर आ गया।
करीब 11 बजे गीतम खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। तभी युवक अपने 4-5 साथियों के साथ आ गया। गीतम पर तमंचे से फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग निकल आए। इस पर आरोपी भाग निकले। कुछ देर बाद दोबारा आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस पर आरोपी भाग गए। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।