फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man suicide in village yadkaran

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 23 Jan 2022 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
young man suicide in village yadkaran
कासगंज। अमांपुर के यादकरन नगला में एक युवक ने गांव में ही आम के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। इससे सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों की ओर से पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवक मुकेश (20) पुत्र भूप सिंह का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई। शुक्रवार की रात्रि को युवती का चाचा उसे घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद चाचा व युवती के भाइयों ने मिलकर युवक पर दबाव बनाया। युवक ने गांव में ही पेड़ पर फांसी पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर आ गए। उसका शव देखकर चीत्कार मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी अनिल दिवाकर ने बताया कि युवक का गांव की युवती के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। युवती के परिजनों द्वारा युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया, जिसके चलते उसने जान दे दी। मामले की तहरीर पांच लोगों को नामजद करते हुए दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed