फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man stood on roof of a moving bus in sleep died by falling down 

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर नींद में चलती बस की छत पर खड़ा हो गया युवक, नीचे गिरकर हुई मौत 

Mon, 25 Apr 2022 04:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Apr 2022 04:39 PM IST
सार

शादी समारोह से लौट रही बस में कई लोग बस की छत पर सो रहे थे। इस दौरान एक युवक नींद में ही खड़ा हो गया और न जाने कब यमुना एक्सप्रेसवे पर गिर गया। बस जब गंतव्य स्थल पर पहुंच गई, तब एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों से युवक के साथ हुई इस घटना की खबर मिली।

विज्ञापन
young man stood on roof of a moving bus in sleep died by falling down 
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मथुरा के टैंटीगांव से गई एक बरात में युवक की सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस की छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


थाना नौहझील के कौलाना का रहने वाला दिनेश कुमार (35) हलवाई का काम करता था। शनिवार रात परिवार के युवक की शादी थी। बरात बस से गांव छिकाऊ टूंडला गई थी। इसमें दिनेश भी गया था। बरात चढ़त व खाना खाने के बाद रात को लौट रही थी। कुछ बराती बस की छत पर चढ़ कर सो गए। बस रात दो बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन 77 गांव मीरपुर के पास पहुंची, तभी बस के ऊपर सो रहे दिनेश कुमार की आंख खुल गई और वह अचानक खड़ा हो गया। इससे वह चलती बस से नीचे सड़क पर गिर गया। 
विज्ञापन


बस चालक एवं अन्य बरातियों को उसके गिरने का पता नहीं चला। बाराती घर पहुंच गए। यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मियों एवं पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सड़क पर घायलावस्था में पड़ा है। सूचना पर सुरक्षाकर्मी एवं पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दिनेश कुमार से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर मृत मिले दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed