फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man staying in hotel in Agra committed suicide by hanging himself

Agra: युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो दिन से रुका था; पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Thu, 14 Sep 2023 01:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 01:56 PM IST
सार

आगरा में युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो दिन से यहां रुका था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। 

विज्ञापन
young man staying in hotel in Agra committed suicide by hanging himself
हरीपर्वत थाना, आगरा

विस्तार

आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आईएसबीटी के सामने श्रीराम होटल के कमरे में भिंड (मध्य प्रदेश) के रहने वाले रोहित यादव (32) का शव फंदे पर लटका मिला। वह कोरियर कंपनी में काम करता था। पुलिस कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पति ने अंडा करी बनाने के लिए कहा, गुस्साई पत्नी ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन


ये है मामला
थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि 12 सितंबर की शाम को युवक होटल में आया था। कमरा लिया था। बुधवार शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। बृहस्पतिवार को दरवाजा खटखटाने पर भी जवाब नहीं दिया। इस पर शक हुआ। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट को किसी तरह तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस कमरे में पहुंची तो युवक पंखे से बने फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ

गृह क्लेश में आत्महत्या की आशंका
जानकारी पर दोपहर में युवक के परिजन पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रोहित शादीशुदा है। दो बच्चे हैं। वह कोरियर कंपनी में काम करता था। दो दिन पहले घर से निकला था। वह फोन नहीं उठा रहा था। पुलिस को गृह क्लेश में आत्महत्या की आशंका है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed