फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband asked to make egg curry angry wife stabbed him admitted to hospital in etah

UP: पति ने अंडा करी बनाने के लिए कहा, गुस्साई पत्नी ने किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Thu, 14 Sep 2023 05:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 05:59 PM IST
सार

एक पत्नी ने अपने पति के साथ जो किया जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। पति की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पत्नी से अंडा करी बनाने के लिए कहा था।
 

विज्ञापन
Husband asked to make egg curry angry wife stabbed him admitted to hospital in etah
पति (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिल में पति और पत्नी में अंडा करी बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्साई पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति पर हमला बोल दिया। उस पर चाकू से कई वार किए, जिससे वो घायल हो गया। पति को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।  

विज्ञापन

यहां की है घटना 

शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी एक विनीत शर्मा ने पत्नी से अंडे की सब्जी ( अंडा करी) बनाने के लिए कहा। इसको लेकर पत्नी गुस्से में आ गई। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से प्रहार कर पति को घायल कर दिया। घायल पति को पड़ौसी ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 

ये भी पढ़ें - UP: शिक्षक ने नहर में छलांग लगाने से पहले लिखा ऐसा मैसेज, रो पड़ी पत्नी; फिर न मिली कोई सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को आ गया गुस्सां 

पति ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8 बजे वो घर पर आया था। पत्नी पहले से ही कुछ गुस्से में दिख रही थी। वो समझ नहीं पाया कि उसके गुस्से का कारण क्या है। इस दौरान उसने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा कि आज अंडा करी खाने का मन है। अंडे लेकर आया हूं, आज इसकी ही सब्जी बना लो। बस इतना सुनते ही पत्नी का गुस्सां सातवें आसमान पर पहुंच गया। दोनों में विवाद शुरू हो गया। 

विज्ञापन

सब्जी काटने वाले चाकू से किए वार 

उस वक्त पत्नी के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था। पत्नी ने कुछ सोचा न समझा और चाकू से पति पर हमला बोल दिया। उसने एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। कुछ वार तो खाली गए, लेकिन वो कब तक बचता। चाकू उसके पैर में घुसा चला गया और खून बहने लगा। घायल पति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए।

अस्पताल में भर्ती कराया गया पति 

बताया गया है कि पड़ोसी घायल विनीत शर्मा को उपचार के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घाव काफी गहरा होने की वजह से डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया है। वहीं इस मामले की जानकारी देते हुए  प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पति की ओर से पत्नी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पति-पत्नी के बीच का मामला है। दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है। पहले दोनों पक्षों को बिठाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा। अगर सहमति बन जाती है तो विवाद खत्म कराया जाएगा। अगर समझौता नहीं होता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed