{"_id":"68a7ec13cef32be02a03d413","slug":"young-man-showed-such-cleverness-inside-atm-that-bank-manager-was-left-sweating-customers-money-disappear-2025-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एटीएम के अंदर युवक ने दिखाई ऐसी चालाकी, बैंक मैनजेर के छूटे पसीने; ग्राहकों के रुपये कर दिए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटीएम के अंदर युवक ने दिखाई ऐसी चालाकी, बैंक मैनजेर के छूटे पसीने; ग्राहकों के रुपये कर दिए गायब
Fri, 22 Aug 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 22 Aug 2025 09:33 AM IST
सार
कैनरा बैंक के एटीएम के अंदर युवक ने ऐसा कारनामा कर डाला, बैंक मैनेजर के पसीने छूट गए। उसने कई ग्राहकों की रकम निकाल ली। खाते से पैसे तो कट गए, लेकिन ग्राहकों को नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी चैक किया, तो बैंक मैनेजर ने आरोपी की करतूत पकड़ ली।
विज्ञापन
एटीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कमला नगर में केनरा बैंक के एटीएम में कैश निकलने वाली जगह पर प्लेट लगाकर संदिग्ध युवकों ने ग्राहकों की रकम निकाल ली। ग्राहकों के खाते से रकम कट गई लेकिन उन्हें रकम नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के बारे में पता चलने पर प्रबंधक ने केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कमला नगर में बाईपास पर केनरा बैंक की शाखा है। गेट के बाहर एटीएम है। 18 अगस्त को एटीएम से हुए लेनदेन का सत्यापन करने की जानकारी प्रधान कार्यालय से प्रबंधक रवि अग्रवाल को मिली थी। इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कराए। इसमें पता चला कि 14 अगस्त की शाम 6:18 बजे एटीएम के केबिन में दो लोग आते हैं। वह मशीन को खोलकर कैश निकलने वाली जगह पर काले रंग की प्लेट लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कारण ग्राहकों की रकम बाहरी दरवाजे और बेल्ट के बीच फंस जाती है। 14 अगस्त शाम तकरीबन 6:30 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 12:10 बजे तक 5 बार रकम निकाली गई। इस अवधि में 5 ग्राहकों ने रुपये निकाले थे। उनके खाते से रकम कट गई लेकिन उन्हें मिली नहीं।
इस पर एक ग्राहक ने शिकायत दर्ज कराई। आशंका है कि रकम 8-10 ग्राहकों की रकम इसी तरह निकाल ली गई। फिलहाल 26,500 रुपये निकालने की जानकारी मिली है। यह रकम अधिक भी हो सकती है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।