फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot the groom father in the wedding ceremony in agra

आगरा: शादी समारोह में पहले बैग चोरी, फिर दूल्हे के पिता को मारी गोली

Tue, 03 May 2022 01:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 May 2022 01:12 PM IST
सार

शहर के एक मैरिज होम में हो रहे शादी समारोह में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवक ने दूल्हे के पिता को गोली मार दी। बताया गया है कि आरोपी युवक बिना बुलाए शादी में पहुंचा था। उससे पहले शादी समारोह में दुल्हन के भाई का बैग चोरी हो गया था। 

विज्ञापन
young man shot the groom father in the wedding ceremony in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ताजगंज के फतेहाबाद मार्ग स्थित शिव संगम वाटिका में शादी समारोह के दौरान दो वारदात हुईं। बिजली गुल होने पर दुल्हन के भाई का चार लाख रुपये, लाखों के जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर रखा बैग चोरी हो गया। पुलिस इसकी जांच करके गई थी कि दो घंटे बाद एक युवक ने दूल्हे के पिता को गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


राजेश्वर मंदिर के पास, राजपुर चुंगी निवासी विनय पचौरी ने बताया कि सोमवार को चाचा शशिकांत के बेटे आकाश की शादी थी। लड़की पक्ष मूलरूप से फतेहाबाद के गांव मड़ाइना का है। इस समय शिवम धाम कालोनी, गांव चमरौली में रहते हैं। कार्यक्रम टीडीआई मॉल के सामने स्थित शिव संगम वाटिका में हो रहा था। शाम को सात बजे भात चढ़ाया जा रहा था। दुल्हन सौम्या के भाई मनीष उपाध्याय ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर बैग में रख ली थी। इसमें चार लाख रुपये और दस से 12 लाख के जेवर पहले से रखे थे। 
विज्ञापन

अचानक मैरिज हाल की बिजली गुल हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर कोई मनीष के हाथ से बैग लेकर चला गया। उन्होंने बिजली आने पर बैग व छीनने वाले की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक नजर आया। उसकी तलाश पुलिस कर रही है। रात तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे पुलिस चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विनय पचौरी ने बताया कि रात तकरीबन सवा एक बजे चाचा शशिकांत मैरिज हाल में मौजूद थे। एक युवक रात आठ बजे से रुका हुआ था। वह उसके पास पूछताछ करने पहुंचे तभी उसने रिवाल्वर से गोली चला दी। वो पास खड़े थे, इस वजह से रिवाल्वर पर हाथ मार दिया, जिससे गोली चाचा के पैर में लगी। शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है। गोली मारने के आरोप में ताजगंज निवासी रवि वशिष्ठ को पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में गवाह हैं घायल

विनय पचौरी ने बताया कि उनके चाचा हरेश पचौरी की 19 दिसंबर 2019 को राजपुर चुंगी में गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में विष्णु प्रकाश रावत और बीपी मुद्गल सहित अन्य को जेल भेजा गया था। आरोपी अब जमानत पर बाहर हैं। चाचा शशिकांत केस में गवाह हैं। हमलावर युवक आरोपियों का परिचित है। आशंका जताई कि गोली मारने के पीछे साजिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed