फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot himself in in laws house

शादी के 6 माह बाद ससुराल आए दामाद ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

Tue, 05 Jun 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 05 Jun 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
young man shot himself in in laws house
Demo Pic
कासगंज जिले में अपनी ससुराल आए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। ससुरालीजन के मुताबिक दामाद ने गोली मारकर खुदकुशी की है। सूचना पर मृतक के परिजन भी ससुराल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के पुरबिया दादा निवासी अरविंद कुमार की ससुराल सोरों क्षेत्र के गांव किरामई में है। वो यहां सात दिन पूर्व अपनी पत्नी रीनादेवी को छोड़ गया था। सोमवार को ससुराल पत्नी को लेने आया था। 
विज्ञापन


अरविंद सोमवार देर शाम को ससुराल से चला गया, लेकिन वो अपने गांव पुरबिया भी नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह को वो फिर अपनी ससुराल पहुंचा। जहां अचानक एक फायर हुआ और उसके पेट में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल वाले बता रहे सुसाइड

जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। ससुरालीजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी उसके गांव पुरबिया में परिवारीजनों को दी गई। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। 

अरविंद का शव देखकर उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उनका रो रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

ससुरालियों के अनुसार अरविंद ने खुद गोली मारकर आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि मामला सुसाइड का बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। 

गोली लगने से मौत का शिकार हुआ अरविंद कुमार की शादी छह माह पूर्व ही रीना देवी पुत्री अरब सिंह किरामई से हुई थी। उसकी मौत होने से उसकी पत्नी रीनादेवी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed