{"_id":"5efb29328ebc3ea14a4d9fae","slug":"young-man-shot-dead-protests-abuse-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को गोलियों से भूना, सरे सायं हत्याकांड से मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को गोलियों से भूना, सरे सायं हत्याकांड से मची सनसनी
Tue, 30 Jun 2020 05:39 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 30 Jun 2020 05:39 PM IST
सार
सभी हत्यारे फरार, तलाश में दी जा रही दबिशें
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद विलाप करता परिवार एवं अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला भिकारी में गाली गलौज का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत आरोपियों ने युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
युवक के चार गोलियां लगीं। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
गांव नगला भिकारी निवासी विनोद कुमार (20) पुत्र रामेश्वर सोमवार देर सायं बजे सिढ़पुरा लौटकर गांव आ रहा था। गांव के समीप ही रास्ते में वीरपाल, ओमकार, पुष्पेंद्र पुत्रगण छत्रपाल, राजकुमार पुत्र वीरपाल, वीरेंद्र पुत्र रामतीर्थ, शिवराज व राजेंद्र पुत्रगण इतवारी लाल शराब पी रहे थे। युवक को देखते ही वे गाली गलौज करने लगे। जब युवक ने इसका विरोध किया तो नामजदों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

युवक की हत्या के बाद गांव में तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि राजकुमार और वीरपाल ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। लगभग सात राउंड फायर किए। जिनमें से चार गोलियां विनोद को लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। गोली मारकर हत्यारे भाग गए। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। जब तक घायल विनोद को अस्पताल ले जाते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस को देर रात घटना की सूचना मिली। घटना की सूचना पर एएसपी अभिषेक वर्मा, क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेंद्र गौतम, सिढ़पुरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हांलाकि अभी रिपोर्ट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतक के पिता रामेश्वर की तहरीर पर सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिशें दे रही है।
बचने को भागा, चीखते हुए गिर पड़ा
घटना दिल दहलाने वाली थी। जैसे ही गोलियों की आवाज और युवक की चीखें सुनाई दीं तो ग्रामीण और परिजन दौड़े। युवक कुछ दूर तक तो चल पाया और फिर समीप में ही मक्के के खेत में गिर गया। यहां उसने दर्द से कराहते हुए घटना परिजनों को बताई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर पाए उसने वहीं दम तोड़ दिया।

पिता बोले हत्यारे रोज करते हैं गाली गलौज
मृतक के पिता रामेश्वर ने बताया कि हत्यारे रोज शराब के नशे में गांव में घूमकर गाली गलौज करते हैं। गांव में उनकी दहशत है। पिता का कहना है कि पहले भी वे उनके बेटे के साथ मारपीट कर चुके थे। तब भी बेटे को समझा बुझाकर शांत कर दिया, लेकिन अब मौका पाकर हत्यारों ने जान ले ली।
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरेपियों की तलाश की जा रही है। गांव मे पुलिस तैनात है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है- राजकुमार सिंह, थानाध्यक्ष, सिढ़पुरा।