फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man shot dead in kasganj news

एक साथ बैठकर पी शराब, रुपये को लेकर हुआ विवाद, गोली मारकर दोस्त की हत्या

Sun, 19 Jan 2020 04:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
young man shot dead in kasganj news
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले के गांव नगला अब्दाल में शनिवार रात को एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। एहतियातन पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला अब्दाल निवासी रेशम पाल करू (38) पुत्र लल्लू सिंह को रात करीब 11 बजे उसका दोस्त शाकिर खाना खाने के बाद टहलने के बहाने घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि घर से करीब 200 मीटर दूर शाकिर ने तमंचे से रेशम पाल को गोली मार दी। 
विज्ञापन


रेशमपाल के गले में गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण जाग गए और गली में पहुंच गए। ग्रामीणों ने देखा कि रेशमपाल का लहुलूहान शव गली में पड़ा था। रेशमपाल की पत्नी और बच्चे भी रोते बिलखते वहां पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो समुदाय से जुड़ा है मामला

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार सुबह सीओ पटियाली गवेंद्र गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है। 

मृतक की पत्नी कमलेश ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। जिसके आधार पर रात में ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद बताया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

एसपी सुशील घुले ने बताया कि दोनों आपस में दोस्त बताए गए हैं। शनिवार रात दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते रेशमपाल की हत्या कर दी गई। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed