फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Young Man Shot Dead In Agra due to land dispute 

आगरा: दिनदहाड़े यमुना घाट पर युवक की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में वारदात को दिया अंजाम  

Sat, 02 Apr 2022 03:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 03:08 PM IST
सार

जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Young Man Shot Dead In Agra due to land dispute 
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना डौकी क्षेत्र में बरौली गुर्जर गांव के छत्रपाल (28) की शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यमुना के घाट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात जमीन की रंजिश की गई बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर फिरोजाबाद के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष डौकी बहादुर सिंह ने बताया कि गांव बरौली गुर्जर निवासी छत्रपाल पिछले कई वर्षों से ही रसूलाबाद, फिरोजाबाद निवासी श्याम सिंह की पांच बीघा जमीन को बटाई पर लेकर खेती करती था। ये खेत यमुना के किनारे बरौली गुर्जर गांव के पास है। इन खेतों पर श्याम सिंह का अपने ही भतीजे चंद्रभान से विवाद चल रहा था। आरोप है कि छत्रपाल को खेत छोड़ने के लिए धमकी दी जा रही थी। इस पर दो साल पहले छत्रपाल ने खेत को बटाई पर लेना छोड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह 8:00 बजे छत्रपाल के पास किसी का फोन आया। इसके बाद छत्रपाल खेत की ओर गया था। वहीं किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। एक गोली सीने पर और एक गोली कनपटी पर मारी गई है। हत्या की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपीआरए पूर्वी सोमेंद्र मीणा, क्षेत्राधिकारी सौरव सिंह भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या जमीन की रंजिश में की गई है। पर, गोली किसने मारी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के भाई महेश की तहरीर पर श्याम सिंह निवासी रसूलाबाद थाना नगला सिंघी फिरोजाबाद ,वकील और नवाब सिंह निवासी नगला सिंघी फिरोजाबाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed