{"_id":"5e70ce778ebc3ea7de45b924","slug":"young-man-shocked-after-saw-the-snake-wrapped-his-bike-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक पर पीछे लिपटा हुआ था सांप, जब चालक ने मुड़कर देखा तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक पर पीछे लिपटा हुआ था सांप, जब चालक ने मुड़कर देखा तो...
Wed, 18 Mar 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
मैनपुरी में एक युवक के साथ ऐसा वाक्या हुआ, जिससे उसके होश उड़ गए। घर से बाजार गए युवक की बाइक पर पीछे सांप लिपटा रहा। लौटे वक्त बीच रास्ते में जब उसे बाइक में सांप लिपटे होने का पता चला तो उसके पसीने छूट गए।
गांव अंडनी निवासी एक युवक मंगलवार की सुबह कस्बा बाजार करने आया था। उसने सब्जी आदि की खरीदारी की। इसके बाद वो बाइक से घर की ओर चल दिया। युवक कुछ ही दूरी पर पहुंचा था, तभी पीछे से
आ रहे एक बाइक सवार ने उसे आवाज दी।
इस पर युवक ने अपनी बाइक की रफ्तार धीमी कर ली। दूसरी बाइक पर सवार युवक ने बताया कि उसकी बाइक पर पीछे एक सांप है। यह सुनते ही युवक के होश उड़ गए। उसने सावधानी से बाइक को रोका और कूदकर दूर भाग गया।

Trending Videos
बाइक गिरने पर भी नहीं उतरा सांप
हैरत की बात यह कि बाइक गिरने के बाद भी उस पर चढ़ा सांप नहीं उतरा। युवक ने पास ही एक गांव से सांप पकड़ने वाले व्यक्ति को बुलाया। बायगीर सांप को एक थैले में डालकर ले गया।
इसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि गनीमत रही कि सांप ने चलती बाइक पर युवक को नहीं काटा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से युवक दहशत में आया।
इसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि गनीमत रही कि सांप ने चलती बाइक पर युवक को नहीं काटा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना से युवक दहशत में आया।