फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man sexual abuse the girl on the promise of marriage in agra

आगरा: युवक ने शादी का वादा कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी के परिजनों ने पीटा, कराया गर्भपात

Sun, 27 Feb 2022 10:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 10:31 AM IST
सार

आगरा में हलवाई का काम करने वाले युवक ने युवती से शादी का वादा किया। इसके बाद उसका यौन शोषण करने लगा। जब पीड़ित ने शादी की बात की तो आरोपी के परिजनों ने पीटा। गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन
young man sexual abuse the girl on the promise of marriage in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती का युवक ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। आरोपी के परिजनों से जब शादी की बात की तो उन्होंने मारपीट और गालीगलौज की। पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया। आरोपी युवक हलवाई का काम करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसके मां-बाप नहीं हैं। हलवाई के यहां शादियों में पूड़ी बेलने का काम करती है। अक्तूबर 2020 में उसकी मुलाकात ताजगंज निवासी मनोज से हुई। उसने शादी का वादा किया। एक दिन घर आकर दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दी। शादी की कहने पर अपने घर ले गया, लेकिन उसके मां-बाप और अन्य लोगों ने धमकी दी। 

विज्ञापन

धोखे से कराया गर्भपात

मनोज ने भी उनका साथ दिया। बाद में मनोज उसके साथ एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने लगा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया। एक दिन पीड़िता के जीजा से दस हजार रुपये लेकर चला गया। जब वो उससे मिलने गई तो दो लाख रुपये की मांग की। वह गर्भवती भी हो गई। मगर, आरोपी ने धोखे से दवा देकर गर्भपात करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी 28 जनवरी को उससे 50 हजार और गृहस्थी का सामान लेकर भाग गया। मामले में दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा का कहना है कि मामले में विवेचना की जाएगी।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने पूर्व में मनोज के परिजनों के धमकी देने की शिकायत थाना ताजगंज में की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां से थाना एत्माद्दौला भेज दिया गया। मगर, यहां भी पुलिस ने थाना ताजगंज में शिकायत के लिए कहा। बाद में पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की। तब कहीं शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरी घटना: घर के बाहर किशोरी से छेड़छाड़, डंडे से पीटा

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से घर के गेट पर छेड़छाड़ की गई। विरोध पर उसकी डंडे से पिटाई की। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां का कहना है कि 24 फरवरी की शाम तकरीबन साढ़े सात बजे बेटी घर के बाहर खड़ी थी। तभी अंकुश हलवाई ने आकर बेटी से छेड़छाड़ की। 

उसका हाथ पकड़ लिया। उसके विरोध करने पर डंडे से पीटा। बेटी ने मां को बताया। इस पर मां ने अंकुश के भाई रवि और सेठी से शिकायत की। मगर, वो भी गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed