फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man remained buried in ground for 30 minutes came out alive because of animals

UP News: जमीन में 30 मिनट तक दफन रहा युवक, जानवरों की वजह से निकला जीवत...पर हो गया ये हाल

Sat, 03 Aug 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 09:09 AM IST
सार

आगरा में एक युवक की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की गई। आरोपियों ने मरा समझकर उसे जमीन में दफन कर दिया। लेकिन 30 मिनट बाद वो जानवरों की वजह से जमीन से जीवत बाहर निकल आया। लेकिन इसके बाद उसकी हालत बेहद गंभीर है। वो ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है। 
 

विज्ञापन
young man remained buried in ground for 30 minutes came out alive because of animals
युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अरतौनी में रूपकिशोर(24) को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। करीब 30 मिनट बाद वह जानवरों के नोचने पर बाहर आ सका। मामले में पुलिस ने 13 दिन बाद केस दर्ज किया। आरोपियों पर अब तक सख्त कार्रवाई न होने से परिजन आक्रोशित हैं। उधर, एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


 

वाकया 18 जुलाई का है। रूपकिशोर को गांव के अंकित, गौरव, करन और आकाश ने जंगल में ले जाकर पीटा। इसके बाद गड्ढे में दफना दिया था। रूपकिशोर शुक्रवार को अस्पताल से घर आ गया। मगर, वो ठीक से बोल नहीं पा रहा है। इशारों में ही बता पा रहा है। अभी 3 और लोगों के होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि केस लिखने में देरी, आरोपियों पर कार्रवाई और 15 से चल रही जांच के बारे में जानकारी मांगी है। लापरवाही पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed